फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Flashback: ...जब हेमा मालिनी ने कहा था, बसंती की इज्जत खतरे में है, भाजपा को वोट देना

Tue, 02 Apr 2024 05:50 PM IST
कपिल kapil इंद्रपाल सिंह पांचाल, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने फिल्म शोले की तर्ज पर डायलॉग बोला था कि बसंती की इज्जत खतरे है। भाजपा को वोट देना...।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के तमाम चुनावों में फिल्मी कलाकार भी अपनी चमक-दमक बिखरते रहे हैं। इनके फिल्मी डॉयलाग जनता के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे।

विज्ञापन


2004 में भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी भाजपा प्रत्याशी अमरकांत राणा के समर्थन में शामली आई थीं। ड्रीम गर्ल्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हेमा मालिनी ने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया और पूछा कि यह कौन सी जगह है। सभा आयोजक एवं प्रत्याशी ने जवाब नहीं दिया।

Trending Videos

हेमा बोलीं कि चलो हम इसे खेडा गांव मान लेते हैं। उन्होंने शोले फिल्म की तर्ज पर डॉयलाग बोला कि बसंती की इज्जत खतरे में भाजपा को वोट देना। शामली में दूसरी हेमा मालिनी 2012 में पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा के बेटे डॉक्टर सतेंद्र वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा में हेमा मालिनी पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें
विज्ञापन

वर्ष 2012 में ही कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मलिक के समर्थन में सिने स्टार असरानी और जीनत अमान शामली आए थे। असरानी ने शोले फिल्म का डॉयलाग बोला-  हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर है, हमारी जेल में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। फिल्म स्टार राजब्बर, महिमा चौधरी शामली आ चुकी हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रालोद प्रत्याशी करतार भड़ाना के समर्थन में जयाप्रदा आई थीं।

यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें