फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मी संक्रमित मिले, न्यायालय चार दिन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। न्यायालय परिसर में एंटीजन किट से की गई जांच के दौरान पांच कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव आने पर समस्त न्यायालय अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। तीन सप्ताह से न्यायालय परिसर में बार-बार कोरोना पॉजिटिव आने पर न्यायालय एक दिन खुलने के बाद दो दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं। सोमवार को न्यायालय परिसर में दो कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मंगलवार व बुधवार को न्यायालय बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को खोले गए। वहीं बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यायालय परिसर में एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर जिला सत्र न्यायाधीश डा. अजय कुमार ने शुक्रवार व शनिवार को न्यायालय परिसर बंद करने व न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराने के आदेश जारी किए। रविवार को अवकाश व सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए पूर्व घोषित अवकाश रहेगा। इसके बाद मंगलवार को न्यायालय खुलेंगे।
विज्ञापन

------
सीएचसी पर 71 लोगों को लगाई कोरोनारोधी वैक्सीन
कैराना। सीएचसी पर 71 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी के एक बूथ पर 45 साल से अधिक उम्र के 71 लोगो को कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें