फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सेल्समैन से की 85 हजार की लूट, फिर गर्लफ्रेंड पर लटाई रकम, दो छात्रों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के बाबरी क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से 85 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 53 हजार रुपये और हथियार बरामद किए हैं।

 

विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद मेंबाबरी थाना पुलिस ने शराब की दुकान के सेल्समैन से 85 हजार रुपये लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो छात्रों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपनी-अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दो दिन पहले हुई थी 85 हजार रुपये की लूट
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा स्थित शराब के ठेके पर आकाश, निवासी हिरनवाड़ा, सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं।

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आकाश तीन दिन की शराब बिक्री के करीब 85 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकुर, सागर, सावेज, शाकिब और मोनू को गिरफ्तार कर लिया।

ओवररेट के विवाद का बदला लेने की भी बात आई सामने
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले आरोपी अंकुर शराब खरीदने गया था, जहां अधिक कीमत को लेकर उसकी सेल्समैन आकाश से कहासुनी हो गई थी। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश और पैसों की जरूरत के चलते आरोपियों ने लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

गर्लफ्रेंड को दिए रुपये, बिजली का बिल भी भरा पुलिस जांच में सामने आया कि पांचों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस के अनुसार, अंकुर और मोनू ने लूट की रकम में से अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड को 10-10 हजार रुपये दिए। वहीं सागर ने अपने घर का कटा हुआ बिजली कनेक्शन चालू कराने के लिए सात हजार रुपये का बिजली बिल जमा किया। जबकि सावेज और शाकिब ने अपने हिस्से की रकम घर में रख दी थी।
विज्ञापन

पहली वारदात, पुलिस टीम को मिला इनाम
पुलिस के अनुसार, अंकुर 12वीं, सागर 10वीं पास है, जबकि मोनू 12वीं कक्षा का छात्र है। शाकिब और सावेज पांचवीं तक पढ़े हैं और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि पांचों ने पहली बार इस तरह की वारदात की है। सागर के खिलाफ पहले से जमीन विवाद का एक मामला दर्ज है, जबकि अन्य चार आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एसपी एनपी सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें