शामली कोतवालाी में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। अमर उजाला में आठ मई को चवन्नी और अठन्नी के कोड वर्ड में खूब बिक रही स्मैक शीर्षक से प्रकाशित स्टिंग पर संज्ञान लेकर आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए चार और शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 679 ग्राम चरस बरामद की है।
अमर उजाला में आठ मई को प्रकाशित स्टिंग समाचार में शहर व बनत क्षेत्र में स्मैक, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। समाचार का एसपी एनपी सिंह ने संज्ञान लेकर शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
आदर्श मंडी पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्कर आकाश, अली, सोनू निवासी मोहल्ला रैदासपुरी बनत और आरिस निवासी मोहल्ला प्रेमनगर बनत को अवैध 514 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने अनवर निवासी गांव खेड़ीकरमू को 165 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शामली कोतवालाी में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली कोतवालाी में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग