फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा व तंबू बनाने की दी जानकारी

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
स्काउट गाइड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली । वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। शुक्रवार को वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर में दूसरे दिन प्रशिक्षु गीता ने सभी छात्रों को अलग-अलग प्रकार के तंबू बनाना, मीनार बनाना और गांठें बनाना सिखाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को कहीं भी किसी घटना के समय घायल युवक को उठाने का तरीका और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्काउट प्रभारी सुभाष ने स्काउट गाइड के नियमों के बारे में बताते हुए उन्हें शपथ लिखाई।  प्रधानाचार्य एसके आर्य ने छात्रों से स्काउट के माध्यम से समाज सेवा करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जब भी तुम्हें कही भी       कोई घटना होने पर उसकी मदद करनी चाहिए। 

 स्काउट के माध्यम से हमें हर तरह के समय में भी कैसे जीवन व्यतीत किया जाता है कि जानकारी मिलती है जो हमारे जीवन में काफी काम आती है। इस दौरान संजीव, गुरदास सिंह, आशीष गौड, मनोज शर्मा, प्रदीप गोयल, अनुराग शर्मा, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें