कैराना । मानव विकास संसाधन मंत्रालय एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर सेंट आरसी साईंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में स्वच्छता अभियान को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता जगाई।
प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाए गए। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से शामिया, रहीम, अनु, कक्षा चार से मंतशा, अवनी व ईशा, कक्षा पांच से उस्मान व फारिया, समीर, शगुन, कक्षा छह से वंश, निकिता व शुभाना, कक्षा सात से हर्षित, तनु शर्मा व हिमांशु तथा कक्षा आठ से दिव्यम, खुशी व विशाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया