कैराना। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। अलग-अलग वर्ग में कराई गई दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र पुंडीर ने किया। इस दौरान बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जाह्नवी चौहान ने प्रथम, जोया चौधरी ने द्वितीय व मोनालिसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में सचिन चौहान ने प्रथम, बदर अली ने द्वितीय व नितिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में नोमान अली ने प्रथम, सागर ने द्वितीय तथा ऋतिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रविंद्र पुंडीर ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
छात्रों को अपनी दिनचर्या में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी स्थान देना चाहिए। इस दौरान विजय, आफताब अली व बिलाल अहमद मौजूद रहे।