फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन की प्रक्रिया पर फिर लगा ब्रेक

Sun, 01 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
fire brigade
विज्ञापन
शामली। जमीन के अभाव में फायर स्टेशन की प्रक्रिया फिर रुक गई। शामली-कैराना रोड पर बनाए जाने वाले फायर स्टेशन के लिए अग्निशमन विभाग ने प्रशासन से जमीन मांगी तो वहां जमीन नहीं मिल पाई। ऐसे में अब विभाग ऊन तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए जगह को लिखेगा।
विज्ञापन


शामली जनपद को बने पांच साल हो गए, लेकिन अभी तक जनपद का फायर स्टेशन सही नहीं हो पाया है और तीन तहसील बनने के बाद भी जनपद में पुराना मात्र एक ही फायर स्टेशन चल रहा है, जिसमें सालों पुरानी गाड़ियां हैं। उधर जिला बनने के बाद से लगातार उद्योग बंधुओं की बैठक में समय-समय पर फायर स्टेशन की मांग उठती रही है। 

इसी कड़ी में उद्योगपतियों ने शामली के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग की थी। जिसके बाद शामली फायर स्टेशन अधिकारी द्वारा प्रशासन के पास कैराना-शामली रोड पर कंडेला के पास जमीन की मांग के लिए पत्र भेजा गया था। जिसके चलते शामली और कैराना एसडीएम द्वारा जमीन तलाश कराई गई, लेकिन कैराना और शामली मार्ग पर कही भी जमीन नहीं मिली।
विज्ञापन


जिसके चलते प्रशासन द्वारा पत्र अग्निशमन विभाग शामली को भेजा गया है। शामली-कैराना रोड पर कही भी जमीन नहीं मिलने के कारण फायर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया रुक गई है। उधर शामली फायर स्टेशन प्रभारी सुरेश पाल ढाका कहना है कि प्रशासन को पत्र भेजकर कैराना में औद्योगिक क्षेत्र में कैराना-शामली मार्ग पर जगह की मांग की गई थी, ताकि वहां पर फायर स्टेशन बन सके, लेकिन जगह नहीं मिल पाई है। अब ऊन तहसील क्षेत्र में शामली-झिंझाना रोड के लिए जगह की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें