फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। दीपावली से पूर्व पुलिस ने गांव टपराना में अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आबादी के बीच बने ग्रामीण जनेश्वर के खंडहरनुमा मकान और सुदेशपाल के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखों का कच्चा माल और पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों ने मकानों को किराये पर दिया हुआ था। दोनों मकानों से पटाखा बनाने की छह मशीनें, पटाखों का कच्चा माल, गंधक पोटाश का कट्टा, चार ड्रम बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार त्योहारों के दौरान पटाखों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बनाने और बेचने का काम रहे थे, जो न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की जान और संपत्ति के लिए भी खतरा बन सकता है। छापे के दौरान मौके से कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें