जलालाबाद। एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल अग्नि हाउस की टीम विजेता रही।
शनिवार को पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान प्राइमरी, जूनियर और सीनियर के छा़त्र छात्राओं के बीच मुकाबले हुए। इस दौरान सभी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अग्नि हाउस की टीम को 2015 की ट्रॉफी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य सीवी सिंह, कमल गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विनित बंसल, नितिन गर्ग, मनीष जैन, रुचि बंसल आदि मौजूद रहे।