फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शूटिंग टीम में हुआ चयन

Sun, 20 Dec 2015 01:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर बैल्स स्कूल की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आठ से 15 दिसंबर तक दिल्ली के कर्णी सिंह स्टेडियम में शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें सिल्वर बैल्स की ओर से चार निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

स्कूल के शूटिंग कोच संदीप नामदेव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो छात्राओं रिधा गोयल और वर्तिका चौहान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इसमें वर्तिका चौहान ने 395 और रिधा ने 391 का स्कोर किया, जिसकी बदौलत दोनों छात्राओं ने भारतीय निशानेबाजी टीम के लिए क्वालीफाई किया। शनिवार को स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य डा. एके गोयल, प्रबंधन समिति के सदस्यों अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल एवं अनिल गोयल निशानेबाजों को बधाई दी।
विज्ञापन


शूटिंग ट्रायल के लिए दीपक चयनित
शामली। मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कक्षा 11 के छात्र दीपक बालियान ने दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भाग लिया। जहां उसने बेहतरीन प्रदर्शन कर 465 का स्कोर किया। इसके साथ ही दीपक का चयन ट्रायल के लिए हुआ। अब दीपक को छह माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। दीपक को प्रबंधक मुकेश संगल, प्रताप सिंह, विनय कुमार, रमनीश वशिष्ठ, रविश शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें