फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फलों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 31 May 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार रात के समय पालिका मार्केट के बराबर में गली में स्थित फलों के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आर पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पालिका मार्केट के बराबर में स्थित गली में नईम का फलों का गोदाम था। पास में ही सरफराज की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी है। सरफराज ने पुरानी वाशिंग मशीन, फ्रिज, कुलर और एयर कंडीशन गोदाम के अंदर रख रखे थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी के चलते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के अंदर फलों के अलावा फलों के प्लास्टिक के कैरट और खाली बोरे भी पड़े थे। जिस कारण आग बढ़ती चली गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखे फल, इलेक्ट्रॉनिक का पुराना सामान और अन्य सामान जल का राख हो गए। सरफराज ने बताया कि आग के कारण उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें