फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, बुझाने में दमकल कर्मियों के छूटे पसीने

Thu, 04 Apr 2024 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में आज दोपहर एक पेपर मिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। जिले के सिक्का गांव में स्थित है पेपर मिल। 
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में आज दोपहर शहर की एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से पेपर मिल में रखी पुआल धूं-धूं कर जल उठी। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सिक्का गांव स्थित पेपर मिल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे यहां पर जली पुआल धूं-धूं कर जल उठी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
विज्ञापन


शहर के काका नगर के रहने वाले नरेश कुमार गिल ने बताया कि उनकी सिक्का गांव में पेपर मिल है। जिसमें कागज आदि तैयार किया जाता है। बताया कि बुधवार को दोपहर के समय अचानक ही मिल में रखी पुआल में आग लग गई। जिस पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना फायर ब्रिगेड़ को दी गई। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग प र काबू पाया गया। नरेश ने बताया कि पुआल के अलावा मिल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें