फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Wed, 28 Oct 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में मोबाइल फोन की दुकान में लगी आग और मौजूद लोग। संवाद - फोटो : The air of the district is becoming poisonous, a threat to health
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के घंटाघर चौक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर बाजार में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान मालिक शाहरुख को फोन कर घटना की जानकारी दी।
लोगों ने बताया कि दमकल की गाड़ी जिला मुख्यालय शामली से पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। एएसपी सुमित का कहना है कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें