थानाभवन। नगर के घंटाघर चौक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर बाजार में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान मालिक शाहरुख को फोन कर घटना की जानकारी दी।
लोगों ने बताया कि दमकल की गाड़ी जिला मुख्यालय शामली से पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। एएसपी सुमित का कहना है कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।