फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला को घर से निकालने पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दो बच्चोें समेत घर से निकालने के आरोप में महिला थाने पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी मोनिका ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व राहुल सैनी निवासी जमालपुर थाना झिंझाना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे और मना करने पर पति राहुल, ससुर सीताराम, सास राजेश, ननद सोनिया व पिंकी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और दहेज के लिए ताना मारने लगे।
लोगों के समझाने के बाद भी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, जिस पर उसने महिला थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, जहां पर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया और वह ससुराल में रहने लगी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने फिर से उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया और नौ जुलाई को उसे मारपीट कर उसके दोनों बच्चों को घर से निकाल लिया। इसके बाद फिर से महिला थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर ससुराल वाले उसे फोन पर धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें