वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
अध्यक्ष के पति समेत पांच नामजद
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा के पति हाजी राव जमशेद, सलीम, जुनैद, रिजवान, सकील सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।