चार लोग हुए घायल
हादसे में किसान कासिम, उसका भाई राशिद, दूसरी बाइक पर सवार शुभम निवासी विद्यानगर कॉलोनी पानीपत (हरियाणा) और मोनू निवासी सहारनपुर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को सीएचसी कैराना पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान किसान की मौत
कासिम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे पानीपत के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
किसान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।