फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरविंद कुमार चौहान ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 7 से 20 जनवरी तक हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएंगी। इसी अवधि में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्यवाही भी की जाएगी।
इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पूरक सूचियों की कंप्यूटीकरण की तैयारी की जाएगी। साथ ही इन्हें मूल मतदाता सूची में यथास्थान सम्मिलित करने तथा आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदाता सूचियों के कंप्यूटीकरण के उपरांत 17 से 27 मार्च तक मतदान केंद्रों एवं मतदान स्थलों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को जनसामान्य के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही सार्वजनिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वृहद पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें