कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव हेतु नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष एवं महासचिव पद समेत अन्य पदों के लिए 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। शुक्रवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन हैं।
बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बृहस्पतिवार को बार भवन में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रथम दिन जहां नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, वहीं प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल भी किए गए। एल्डर कमेटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार व शैलेंद्र चौधरी तथा महासचिव पद पर अफसर अली व शहजाद अहमद ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सतपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयदीप सिंह चौहान, सहसचिव प्रशासनिक पद पर जानशेर अली, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अदनान, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य पद पर खड़क सिंह चौहान, विकास कुमार, कनिष्ठ सदस्य पद पर आकाश भारद्वाज, अमीर अहमद, दुष्यंत भार्गव, कृष्णा गौत्रा, खालिद अली, महताब, राहुल, तहसीम अहमद ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का अंतिम दिन है। 12 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी तथा आपत्तियों का निस्तारण होगा।