फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अर्थशास्त्र में आंकड़े, ग्राफ और रेखाचित्र दिलाते हैं अधिक अंक

Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। अर्थशास्त्र को गणित और विज्ञान की तरह कठिन माना जाता है। इसको लेकर शहर के वीवी इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता राजनाथ सिंह छात्र-छात्राओं को अधिक अंक लाने के लिए खास टिप्स दे रहे हैं। प्रवक्ता का कहना है कि अर्थशास्त्र में आंकड़े, ग्राफ और रेखाचित्र पूरे अंक दिलाते हैं। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह निश्चित शब्द सीमा और सटीक शब्दों में ही उत्तर दे। अर्थशास्त्र भले ही देखने में एक सामान्य विषय नजर आता हो, लेकिन वास्तव में इसकी प्रकृति गणित और विज्ञान की है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के छात्र-छात्रा इन बातों का रखें ध्यान
-अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में शब्दों की सीमा का हमेशा ध्यान रखें।
-प्रश्नों की संख्या अधिक होने के कारण प्रश्न किताब के सभी अध्याय से पूछे जाते हैं।
-अर्थशास्त्र में आंकड़े, ग्राफ और रेखाचित्र का अलग अंक होता हैं, इसलिए आवश्यकता अनुसार इनका प्रयोग जरूर करें।
- प्रश्नों का उत्तर लिखने से पूर्व उसे दो बार पढ़कर यह समझने की कोशिश करें कि वास्तव में प्रश्न में पूछा क्या गया है।
-अर्थशास्त्र में परिभाषा लिखते समय ध्यान रखें कि परिभाषा यदि सही रूप में याद है तभी उस अर्थशास्त्री का नाम लिखें। अन्यथा की दशा में परिभाषा किसी और की और अर्थशास्त्री का नाम कोई दूसरा हो जाता है। जिस पर नंबर कटने की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें