फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हेड कांस्टेबल के खिलाफ 15 लाख की ठगी का मामला दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर की मूल निवासी आयरलैंड में रहने वाली महिला कोमल ने हेड कांस्टेबल पर प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूल रूप से सहारनपुर के राजविहार कॉलोनी पेपर मिल रोड निवासी कोमल प्रकाश पत्नी रवि प्रकाश ने थानाभवन थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कई वर्षों से आयरलैंड की राजधानी डबलिंग में रहती है। उसका सहारनपुर आना जाना रहता है।
उसका एक रिश्तेदार आशुतोष यूपी पुलिस मेंं हेड कांस्टेबल है। 17 नवंबर 2022 को वह आयरलैंड से अपनी ससुराल सहारनपुर आई हुई थी। उस समय आशुतोष की तैनाती शामली जनपद के थानाभवन थाने की जलालाबाद चौकी पर थी।
विज्ञापन

आशुतोष ने उसे बताया कि जलालाबाद में पुलिस चौकी के निकट अच्छी प्रोपर्टी है। इसमें इन्वेस्ट करने पर अच्छा लाभ मिलेगा। कोमल के मुताबिक उसने आशुतोष की बातों पर विश्वास करके पांच लाख रुपये नकद और 11 लाख रुपये कई तारीखों में बैंक के माध्यम से दिए गए। आशुतोष ने उससे 15 लाख रुपये ले लिए।
कोमल का आरोप है कि आशुतोष ने न तो उसके 15 लाख रुपये ही दिए और न ही कोई प्रॉपर्टी क लाभ दिया। जब उसने प्रोपर्टी के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसने कोई प्रोपर्टी नहीं खरीदी और उसके 15 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर हैड कांस्टेबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें