फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद को लेकर संघर्ष तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। गांव मलकपुर में घर के बाहर खेल रहे बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुए संघर्ष में जमकर लाठी-डंडे चलने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव मलकपुर में मारूफ पक्ष व अनीस पक्ष के बच्चे आपस में खेल थे। खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हो गया। यह जानकारी दोनों के परिवारों तक पहुंची तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा करा दिया। लेकिन कुछ देर के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थरबाजी हुई। इसमें मारूफ पक्ष से खातून व हसीना पत्नी मारूफ घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से मुस्कान गंभीर रूप से घायल हुई है। झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें