फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की चर्चा को लेकर मारपीट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव में पंचायत चुनाव की चर्चा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे की रॉड व लाठी बरामद की।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात गांव बधेव में दो पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के दो लोगों सौरभ उर्फ रजत और सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड व एक लाठी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इस मामले में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें