फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की कालाबाजारी की हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं की कालाबाजारी की हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
विज्ञापन

शामली। जीवन रक्षक दवाएं, आक्सीजन व अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में कोराना संक्रमण के बढ़ने पर संक्रमित मरीजों को जीवन रक्षक आवश्यक दवाएं, रेमडेसिविर, टोसीलीजूमैब व ऑक्सीमीटर आदि की बाजार में उपलब्धता बनाए रखने के लिए पुलिस- प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसके बावजूद भी बाजार से कुछ जरूरी दवाओं के गायब होने और कालाबाजारी कर बहुत मंहगे दर पर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन के सिलिंडर की जमाखोरी किए जाने संबंधी भी सूचनाऐं मिल रही है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा अन्य दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री की भी जमाखोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी संबंधी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई किए जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839866133 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे कार्य करेगा। इस नंबर पर आम नागरिक दवाओं, ऑक्सीजन, खाद्य सामग्री संबंधी कालाबाजारी व जमाखोरी की जानकारी पुलिस को दे सकता है । जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शिकायत के संबंध में यदि कोई फोटोग्राफ या वीडियो, ऑडियो हो तो वह भी उपलब्ध कराएं, जिससे कालाबाजारी व जमाखोरी में लिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें