-आरके इंटर कॉलेज में बनी हेल्पलाइन डेस्क पर समस्या लेकर पहुंच रहे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित जिज्ञासाओं और विषयवार समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है। यहां विद्यार्थी अपनी जिज्ञासा दूर कर रहे हैं, कोई बता रहा है कि सर जो भी याद करते हैं, अगले दिन सब भूल जाते है। याद करने का कोई अच्छा तरीका बताओ।
शहर के आरके इंटर कॉलेज में कठिन विषयों की समस्या दूर करने के लिए डीआईओएस ने हेल्पलाइन डेस्क बनाई है, जिसमें भौतिक विज्ञान के लिए डाॅ़ अमित मलिक, मनोविज्ञान के लिए राजेंद्र प्रसाद, रसायन विज्ञान के लिए रेनू, जीव विज्ञान के लिए सन्नी, अंग्रेजी के लिए नवाब सिंह, गणित के लिए अनुज अग्रवाल को तैनात किया गया है। मंंगलवार को भौतिक विज्ञान के शिक्षक डाॅ़ अमित मलिक ने बताया कि डेस्क पर सहायता के लिए तीन परीक्षार्थी आए थे, जिसमें पहले ने बताया कि वह जो याद करता है, अगले दिन वह सब भूल जाता है। परीक्षा नजदीक है याद करने का अच्छा तरीका बता दो। छात्र को उन्होंने सभी प्रश्न लिखकर याद करने के लिए कहा। वहीं दूसरे परीक्षार्थी ने भौतिक विज्ञान के अलग-अलग पाठों में आ रही समस्याओं को लेकर पूछा। छात्र की समस्या वहीं पर दूर की गई। उधर, तीसरे छात्र ने पूछा कि वह कम समय में तैयारी कैसे कर सकते हैं। छात्र को बताया गया कि वह शॉर्ट नोट्स बनाकर कम समय में अच्छी तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विषयों की जानकारी के लिए कोई कॉल नहीं आई और न ही कोई हेल्पलाइन डेस्क पर पहुंचा।