फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के मरीजों के नमूने लिए

Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
शामली। बुखार से ग्रस्त गांवों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए  सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शामली क्षेत्र के तीन गांवों का दौरा किया और वहां पर कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य का चेकअप किया। इस दौरान बुखार से पीड़ित 70 मरीजों की स्लाईड बनाई गई तथा डेंगू से संदिग्ध चार मरीजों का ब्लड सेंपल लिया गया। 
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम शामली के गांव भाज्जू में पहुंची। यहां पर 32 बुखार से पीड़ित मिले। इनकी स्लाइड बनाई गई।

इसके बाद गांव गोहरपुर में 18 लोगों की तथा गांव बलवा में 21 रोगियों की स्लाइड बनाई गई। इन गांवों में डेंगू से पीड़ित चार संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने लिए गए। टीम ने गांवों में मरीजों को दवाओं का वितरण किया और एंटी लारवा और कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस दौरान चिकित्साधीकारी हरड स्वास्थ्य केंद्र डा. वासिल्र फार्मेसिस्ट  हकीमुद्दीन,  दिनेश शर्मा,  कृष्ण कुमार,  वेदप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें