फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज, ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाए

Tue, 01 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव के जूनियर हाईस्कूल में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने गांव के स्पर्श योजना में शामिल होने की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीणों से सुझाव मांगे। ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज और ई-लाइब्रेरी की स्थापना को प्राथमिकता देते हुए अपनी मांगें और सुझाव पेश किए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई पंचायत में उत्तर प्रदेश राज्य आयोग के सदस्य सुधीर पंवार का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने नहर पटरी सौंदर्यीकरण, मिनी बाइपास, स्पर्श योजना से लेकर अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की। 

योजना आयोग के सदस्य ने बताया कि  भैैसवाल गांव का स्पर्श योजना के लिए चयन हुआ है। इसके तहत उत्तर प्रदेश शासन से करीब पांच करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इससे पहले सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर बत्तीसा खाप के बाबा उदयवीर सिंह, सूरजमल, पूर्व प्रधान उमेश कुमार, जगमेहर सिंह, इंजीनियर देवेंद सिंह, अजय पंवार, नमित पंवार, गल्लू शर्मा, भोपाल सिह, रविपाल, विनोद सिंह, विश्वजीत, कपिल पंवार, राज, विनय कुमार ने विधान सभा चुनाव लड़ने की मांग  की है। संचालन कर्ण सिंह, धर्मेंद्र पंवार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें