फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारी भीड़ से शहर की रफ्तार थमी, बाजारों से मुख्य मार्गों तक लगा जाम

Tue, 10 Nov 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दिवाली पर्व के दिन शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शामली। त्योहारी सीजन के चलते शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। बाजारों में उमड़ी भीड़ और सड़कों पर बढ़े वाहनों के दबाव के साथ ही सड़काें पर अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख बाजारों तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को चंद मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग गए। यातायात पुलिसकर्मी चौराहों और तिराहों पर जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन बार-बार वाहनों की कतारें लगती रहीं।
विज्ञापन

रविवार को दिवाली पर्व व अन्य त्योहारों को लेकर नए बाजार और बड़ा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके चलते बाजारों में पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। शिव चौक, अजंता चौक, विजय चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड, टंकी रोड और गुरुद्वारा तिराहे पर दिनभर जाम के हालात रहे। मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
बाजार में जाम में फंसे वाहन चालक संजीव और राहुल ने बताया कि दुकानदारों ने सामान आधी सड़क तक रख रखा है। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा आम लोगों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

जिला सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि त्योहार के चलते सड़कों पर वाहनों की भीड़ रही। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों व चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें