फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया दीपों का त्योहार

Tue, 10 Nov 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के दयानंद नगर में दिवाली पर दीये जलाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंगीन झालरों व फूलों से सजाया गया। शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दीप जलाए और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को लोगों ने मकानों और दुकानों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई और शुभ दिवाली की पट्टिकाएं लगाईं। शाम को घरों में फल, फूल, मिठाई और कमल गट्टे से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम और हनुमान जी का पूजन किया। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर कारोबार में उन्नति की कामना की। इसके बाद लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर त्योहार का आनंद लिया। दिवाली पर फूलों की मांग बढ़ने से उनके दाम भी बढ़ गए। गेंदे और गुलाब के फूल आम दिनों के मुकाबले महंगे बिके। वहीं कमल के फूल की कली 150 रुपये तक में बिकी। मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
कैराना, जलालाबाद, थानाभवन और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना कर दीप जलाए और आतिशबाजी की। जलालाबाद में लोगों ने देवस्थानों पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए। कैराना में भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। वहीं, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने थानाभवन नगर के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामना दी।

शहर के दयानंद नगर में दिवाली पर दीये जलाती युवतियां। संवाद

शहर के दयानंद नगर में दिवाली पर दीये जलाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें