फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएचसी में धरने पर बैठीं महिला चिकित्सक और कर्मचारी

Sun, 29 Nov 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर बिजेंद्र पर महिला चिकित्सकों, कर्मचारियों ने परेशान करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। विरोध में महिला कर्मचारी सीएचसी परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने डॉक्टर को सीएचसी से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उन्हें परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, उनसे अपने कमरे में अकेले मिलने के लिए भी कहते हैं। महिला चिकित्सकों ने कहा कि इस व्यवहार से उन्हें कार्यस्थल पर असहज महसूस होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक डॉक्टर को सीएचसी से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बाद में सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
जांच के बाद आश्वासन पर धरना खत्म किया गया। उधर, डॉ. बिजेंद्र सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सीएमओ डा. तृतीय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें