फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पितृ पूजन को गांव आए पिता पर रायफल से हमला

Sat, 11 Nov 2023 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र के नाई नंगला जाटान गांव में एक बेटे ने मस्कट राइफल से अपने पिता पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि पिता की संपत्ति पर जबरन कब्जा किया हुआ है। पूर्व में भी कई बार जानलेवा हमला किया गया था। जिसके कारण वह बिड़ोली में निवास कर रहे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव नाई नंगला जाटान में नरेंद्र के चार पुत्र हैं। बताया जाता है कि उसने सभी बेटों को बराबर संपत्ति का बंटवारा किया है। लेकिन उसका बेटा अमित जबरन अतिरिक्त संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है और बिजली आदि का खर्च भी नहीं देता। जिसके कारण वह अपने पिता पर कई बार जानलेवा हमला कर चुका है। पुत्र से परेशान पिता लंबे समय से बिड़ोली में निवास करता आ रहा है। शुक्रवार को दिवाली के मौके पर पूजन पितृ पूजन के लिए अपने गांव नाईनंगला आया था। रात्रि के समय अमित ने मौका पाकर मस्कट राइफल से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर गांव में जाग हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी गांव से फरार हो गया। पीड़ित ने शनिवार की सुबह चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज राहुल कादयान का कहना है की रात्रि में घटना की जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें