फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कुरैशियान निवासी गुलनवाज (48) और उनके बेटे दानिश कुरैशी (16) की मेरठ जिले में मोदीपुरम के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हुई, जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और मोहल्ले में शोक छाया है। गुलनवाज पिछले कई वर्ष से रीढ़ की हड्डी की बीमारी (डिस प्रॉब्लम) से पीड़ित थे और चल-फिर नहीं सकते थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा दानिश और पत्नी सलमा उन्हें इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, तो परिजन उन्हें एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर के बेगराज हॉस्पिटल ले जा रहे थे। मोदीपुरम के निकट रास्ते में एंबुलेंस की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में गुलनवाज और दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सलमा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है और मोहल्ले में शेाक छा गया। गुलनवाज के चार पुत्र थे।
विज्ञापन

दानिश के बड़े भाई जावेद ने बताया कि वह चार भाई थे जिनमें दानिश तीसरे नंबर के थे। एक बहन शादीशुदा है। हादसे के बाद परिवार के लोग मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें