फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विवाहिता की मौत में पिता ने पति समेत छह पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 22 Jul 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। वकीलगढ़ गांव की रितु की 18 जुलाई को हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है। गांव वकीलगढ़ निवासी रोबिन ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री रितु का विवाह 29 नवंबर 2025 को आशु से हुआ था। रोबिन का आरोप है कि 18 जुलाई को पति, देवर, सास, ससुर, फूफा और चाचा ने रितु की हत्या कर दी। उन्होंने शव को गांव के बाहर एक खेत में आम के पेड़ पर चुन्नी से लटकाया। यह घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास था। पिता ने सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। प्रथम दृष्टया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें