फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव से नाखुश किसान धरने पर डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव से नाखुश किसान धरने पर डटे
विज्ञापन

शामली, कैराना। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर एनएचएआई के अधिकारियों ने मंगलवार को पंजीठ चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। लेकिन धरना दे रहे किसानों ने इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने छठे दिन भी धरना जारी रखा।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कर रही है। छह दिन पहले कैराना के गांव मवी के निकट करीब एक दर्जन गांवों के किसान धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। किसानों की मांग है कि पुल व अंडरपास का निर्माण पंजीठ चौराहे पर कराया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता अनिल चौहान ने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता की थी। जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारी पंजीठ चौराहे पर भाजपा नेता अनिल चौहान के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को क्रॉसिंग के लिए फोरलेन के ऊपर फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव की स्वीकृति की बात कही थी। लेकिन बुधवार को भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज से वह संतुष्ट नहीं हैं। पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। आने वाले समय में पंजीठ चौराहे पर बनाए गए कट से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी। बच्चों को स्कूलों में जाने में परेशानी होगी। चुनाव के दौरान मतदान भी प्रभावित होगा। छठे दिन अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर मेनपाल पंवार, अमित राणा, अनुज शर्मा, रवि कुमार, ओमपाल प्रजापत, लोकेश, प्रवेश चौहान, अशोक शर्मा, मतलूब, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें