फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे किसान, किया चक्का जाम

Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक जिले में छह स्थानों पर चक्का जाम कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था ठप करके धरना-प्रदर्शन किया। जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व में चक्का जाम करने की आंदोलन की घोषणा कर दी थी। इसी के चलते बुुधवार सुबह करीब 10 बजे शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना बस स्टैंड पर भाकियू के मंडल महासचिव सतपाल सिंह पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सड़क के बीच बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए।

चीनी मिलों को समय पर चालू कराएं तथा धान खरीद की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के नाम पर विभिन्न योजनाओं में दी जाने वाली सब्सिडी सीधे उनके खाते में पहुंचने की मांग उठाई। किसानों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, चिंटा निर्वाल, रिशीपाल, ब्लाक अध्यक्ष अमरीश मलिक, ब्रजपाल निर्वाल, संजय कालखंडे, बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। इसके अलावा मेरठ रोड पर गांव सिंभालका में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक व्यवस्था ठप करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें