फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बताया नैनो यूरिया के प्रयोग का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के बताया नैनो यूरिया के प्रयोग का तरीका
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लॉक सभागार में इफ्को के बैनर तले सहकारी समिति के सौजन्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फसलों के लिए यूरिया के स्थान पर बहु उपयोगी नैनो लिक्विड का स्प्रे करने पर बल दिया गया। एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इसके इस्तेमाल के तरीके और फायदे बताए गए।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह ने बताया कि नैनो का स्प्रे केवल पत्तों पर किया जाता है। हल्की फसल के लिए एक लीटर पानी में दो मिलीलीटर और गन्ना व बाग जैसे भारी फसलों में चार मिलीलीटर प्रति एक लीटर पानी में प्रयोग करके स्प्रे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूरिया के प्रयोग से जमीन का पीएच मान कम या ज्यादा होता रहता है, जो फसलों के लिए ठीक नहीं है। जबकि नैनो से जमीन का पीएच मान बराबर रहता है। इसका प्रयोग सब्जी, फल, फूल, गन्ना, गेहूं व बाग आदि की सभी फसलों में केवल पत्तों पर स्प्रे होता है जमीन पर नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामपाल सिंह ने की। इस अवसर पर शामली सहकारिता के सहायक आयुक्त राजवीर सिंह, संयुक्त खंड विकास अधिकारी विजय सक्सेना, इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार, एडीओ सतीश कुमार, इफ्को के प्रतिनिधि अमित कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें