फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लें किसान

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर कृषि कार्यालय पर आयोजित किसान सम्मान दिवस पर बोलती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। माजरा रोड स्थित कृषि भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई गई। शुभारंभ डीएम जसजीत कौर और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। डीएम ने किसानों से चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। किसान जैविक खेती को अपनाएं। उन्होंने गन्ना भुगतान का शीघ्र आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किसानों से अपील की कि वह गोवंश को निराश्रित न छोड़ें और फसल अवशेष न जलाएं। जल संरक्षण का भी संदेश दिया। उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर सिंह ने किसानों से कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. विकास मलिक, डॉ. सतीश कुमार ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। कृषि विभाग के 21 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम, सीडीओ ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संचालन नरेश कुमार भड़ाना ने किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक, जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह, मांगेराम, नरेश पाल चौहान, अजय तोमर, अमित मलिक, अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें