फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानियों से घिरे किसान, मांगा बकाया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना भुगतान और पराली जलाने संबंधी किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की लेकर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समस्याओं के समाधान न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान जमील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर गन्ना और पराली बांधकर कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। कहा कि जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। गन्ने का बकाया गन्ना भुगतान न होने से वह बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं कर पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई की फीस जमा नहीं कर पा रहा है। चीनी मिलों का नया पेराई सत्र चालू होने वाला है, लेकिन पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है।
किसानों ने पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान किए जाने, गन्ने की पत्तियां एवं पराली जलाने की समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किए जाने की मांग की है। मौके पर भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान जमील अहमद, संगठन के जिला महासचिव सुमित निर्वाल, युवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश तोमर, थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष जलसिंह, मंडल उपाध्यक्ष अजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

लिसाढ़ गांव का गन्ना खरीद केंद्र शामली मिल को मिले
शामली। लिसाढ़ गांव के किसानों ने शामली चीनी मिल को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित करने की मांग की है।
मंगलवार को लिसाढ़ गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। बताया कि लिसाढ़ गांव का गन्ना खरीद केंद्र शामली चीनी मिल में लगा हुआ था। गांव का गन्ना खरीद केंद्र थानाभवन मिल को आवंटित कर दिया गया है। किसान अपना गन्ना केंद्र थानाभवन चीनी मिल से हटाकर शामली चीनी मिल का चाहते हैं। मौके पर सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, ब्रजपाल सिंह, कंवरपाल, रामभजन मलिक, अशोक, गजे सिंह, हरवीर, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें