सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया
कांधला। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने कस्बे के राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोर, अभिलेखों सहित शौचालयों कर भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी व टीकाकरण सही ढंग से करने के साथ ही ग्रामीणों के गोल्डन कार्ड ज्यादा से ज्यादा बनाने और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रहीं योजना मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, प्रधानमंत्री मातृ विद्या योजना और आयुष्मान कार्ड के बारे कस्बे व क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रामबीर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेंगे।