शामली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते एमएलसी विरेंद्र स
कैराना। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम शेखुपूरा में खरीफ कृषक गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर
शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज सब्सिडी, कृषक खरीद से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ऊन संजय कुमार ने कृषि विभाग में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. अजय कुमार द्वारा गन्ने की फसल में लगने वाले रोग टॉप बोरर, पोक्का बोईंग से बचाव और कीटनाशकों के बारे में जानकारी दी। फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह द्वारा फसलों के बीमा योजना के प्रीमियम के बारे में बताया। ओलावृष्टि, जलभराव, आकाशीय बिजली, भूस्खलन एवं फसल कटाई के बाद 14 दिन तक फसल बीमा योजना से फसलों को कवर दिए जाने की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. कविता ने फसलों में रासायनिक के अधिक छिड़काव के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से खान-पान में मोटे अनाज का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में रतन सिंह, मदन सिंह, राजेश, ओमपाल व पालेराम आदि को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर मिंटू, विलियम चौहान, शीशपाल, अवनीश चौहान, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।