फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में जा रहे किसानों की जमकर की आवभगत

विज्ञापन
कांधला में मु0नगर महापंचायत में भाग लेने के लिये जाते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान आरपार की लड़ाई को तैयार
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र से किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कई गांवों के सैकड़ों किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। भारसी, कनियान, एलम, डांगरौल, नाला, सल्फा, गंगेरू, भेनड़ा के सैकड़ों ग्रामीण मुजफ्फरनगर जाने को गांव भभीसा में जमा हुए। किसानों ने बसों और निजी वाहनों से मुजफ्फरनगर कूच किया। ग्रामीणों ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की हुई थी। मुजफ्फरनगर रवाना होने से पूर्व रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि अब किसान आरपार की लड़ाई को तैयार है। भाजपा सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। जिला पंचायत सदस्य अरविंद्र पंवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने ही होंगे। इस दौरान वहां पर सुधीर पंवार, परमिंदर पंवार, ब्रहमसिंह नाला, सतेंद्र सल्फा, संजीव फौजी, दिनेश भभीसा आदि मौजूद रहे।
डीएम-एसपी ने बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झिंझाना। बिड़ौ़ली बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब से आने वाली बसों, कारों, डीसीएम तथा दोपहिया वाहनों के काफिले सुबह छह बजे से बिड़ौली के गुरुद्वारा में पहुंचने शुरू हो गए थे। वहां पर लंगर छकने के बाद अधिकांश किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अरविंद खोड़समा, मास्टर मोहर सिंह, सरदार सतेंद्र उर्फ सत्ता, राजकुमार, केपी सिंह आदि ने पड़ोसी राज्यों से वाले किसानों का स्वागत किया। एसपी सुकीर्ति माधव और डीएम जसजीत कौर ने स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी और तहसीलदार अजय कुमार शर्मा भी बिड़ौली गुरुद्वारे पर और खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार गाड़ीवाला चौक पर पुलिस फोर्स के साथ जमे रहे। भाकियू के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह भी ऊन, पिंडोरा समेत पूरे क्षेत्र के हजारों किसानों को लेकर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ झिंझाना से मुजफ्फरनगर के की पंचायत के लिए निकले। करनाल हाईवे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में जा रहे किसानों की आवभगत की
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में आहूत महापंचायत में शनिवार से ही हरियाणा और पंजाब से किसानों के काफिले आने शुरू हो गए थे। भाकियू के अलावा राजनीतिक दल व अन्य लोगों ने किसानों के स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए। जगह-जगह भंडारे और स्टाल लगाकर किसानों के भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा लोगों ने किसानों के वाहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कई स्थानों पर बढ़चढ़ कर किसानों का स्वागत किया। जिले में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से हरियाणा और पंजाब के किसान अभिभूत दिखाई दिए।

कैराना में खुरगान बाइपास पर नारेबाजी करते हरियाणा के किसान- फोटो : SHAMLI

झिंझाना छठी महोत्सव पर आयोजित भंडारे में प्रशाद ग्रहण करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

शामली वाहनो से मुजफ्फनगर महापंचायत में भाग लेने के लिये जाते पंजाब व हरियाणा के किसान- फोटो : SHAMLI

शामली मुजफ्फनगर महापंचायत के लिये गुजरता पंजाब व हरियाणा के किसानो का काफिला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें