फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुनाफा तो दूर, लागत भी नहीं निकली... सैकड़ों बीघा गोभी पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर

Sat, 14 Nov 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में गोभी के खेत में ट्रैक्टर चलाता किसान। संवाद
विज्ञापन
शामली। खेतों में लहलहाती गोभी की फसल से किसानों को मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन बाजार में दाम गिरने से अब वही फसल घाटे का सौदा बन गई है। लागत तक नहीं निकलने और मंडी तक फसल पहुंचाने का भाड़ा भी जेब से खर्च होने के कारण जलालाबाद क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों ने तैयार गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाली गोभी के दाम अब आठ रुपये प्रति किलो से भी नीचे पहुंच गए हैं। ऐसे में फसल बेचने के बजाय खेत खाली करना किसानों की मजबूरी बन गया है।
किसानों के अनुसार एक एकड़ गोभी की फसल तैयार करने में करीब 12 से 15 हजार रुपये की लागत आती है। अब भाव गिरने पर बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। मंडी में कम दाम मिलने के कारण ढुलाई का किराया तक नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


खेत का ठेका लिया, अब फसल पर चलाया ट्रैक्टर
किसान बिट्टू सैनी ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा गोभी का खेत 20 हजार रुपये के भाव से लिया था। शुरुआत में फसल के अच्छे दाम मिले, लेकिन धीरे-धीरे भाव इतने गिर गए कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। खेत का समय पूरा होने के कारण बची हुई फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करना पड़ा।

मंडी में ढुलाई का खर्च भी नहीं निकला
किसान चरण सिंह सैनी ने छह बीघा खेत में गोभी की फसल लगाई थी। उन्होंने बताया कि गोभी के कट्टे लेकर मंडी पहुंचे तो बिक्री से मिलने वाली रकम ढुलाई के किराये के बराबर भी नहीं थी। अगली फसल की बुवाई का समय निकलता देख उन्हें खेत में ट्रैक्टर चलाना पड़ा।

अगली फसल की तैयारी के लिए उजाड़ी फसल
किसान राकेश सैनी ने 15 बीघा खेत में गोभी तैयार की थी। बाजार में उचित दाम नहीं मिलने और अगली फसल की बुवाई का समय नजदीक आने के कारण उन्हें भी तैयार फसल नष्ट करनी पड़ी। गोभी के साथ शलगम, मूली, मटर और पालक के दामों में भी गिरावट आई है। इससे सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत लगाने के बाद भी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें