फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किसान आंदोलन की धार और तेज करेंगे

Tue, 19 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैबिनेट की बैठक में गन्ने के भाव की घोषणा होने के बाद भी भाकियू कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदेश व्यापी बेमियादी धरना दसवें  दिन जारी रहा। उप्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में गन्ने का भाव घोषित होने के बाद गन्ना मूल्य न बढ़ाने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

वक्ताओं ने कहा कि जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं और बकाया गन्ना मूल्य का चीनी मिलों द्वारा भुगतान के संबंध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम ओपी वर्मा से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं का समाधान होने पर धरना जारी रखने का आह्वान किया। मौके पर भाकियू के मंडल महासचिव सतपाल पहलवान, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, ब्रजपाल सिंह निर्वाल, धीरज चौधरी, अजय खाटियान, शहजाद लुहारी, मिर्जा अशरफ, रवि टिटौली, पुष्पेंद्र निर्वाल, जगमेहर सिंह पिंडौरा, रणवीर सिंह लिलौन अक्षय राणा, ओमवीर पटवारी, अनीस मंसूरी, चंदन सिंह, सत्यवीर, संदीप, अमित निर्वाल आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें