फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल में लगी कला प्रदर्शनी

Mon, 18 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में चैलेंज आफ एजूकेशन पर सेमीनार और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें माडल, चित्र आदि कलाकृतियां प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


 प्रदर्शनी का उद्घाटन का शुभारंभ महाराजा सूरजमल शिक्षा ट्रस्ट दिल्ली के महानिदेशक वीएस पंवार, अध्यक्ष कप्तान सिंह, प्रबंधक योगेंद्र मलिक, प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल ने फीता काटकर किया। कला-हिंदी, संस्कृत गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान वर्ग से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों पर चार्ट, कला कृत्रियों स्लोगन संदेश और माडल प्रदर्शित किया।

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों को सराहा। सेमीनार में वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा की चुनौतियों के संबंध पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें