फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान दिवस में पंखे बंद मिले तो भड़के किसान, किया हंगामा

विज्ञापन
कृ​​​षि विज्ञान केंद्र जलालपुर में आयोजित किसान दिवस में बोलते किसान। सूचना विभाग
विज्ञापन
- गन्ना भुगतान, बिजली कटौती और बढ़े लोड के मुद्दे किसान दिवस में छाए रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जलालपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में कुछ पंखे नहीं चलने पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान कुछ किसान आपस में भी उलझ गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
बैठक में गन्ना भुगतान, बिजली कटौती, उर्वरक की कमी और बिना अनुमति बढ़ाए गए विद्युत लोड का मुद्दा छाया रहा। जिलाधिकारी आलोक यादव ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रसाद ने कहा कि थानाभवन और ऊन चीनी मिलों पर किसानों का करीब 190 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। कई बार मांग के बावजूद भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजन जावला ने भभीसा चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली का आरोप लगाया। वहीं, बनत निवासी किसान अजीत सिंह ने कहा कि कई अधिकारी किसानों के फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान दिवस में हर बार कुछ ही किसानों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है, जबकि कई किसान अपनी समस्याएं नहीं बता पाते। उन्होंने जिले में उर्वरक की कमी का मुद्दा भी उठाया।
भाकियू नेता कपिल खाटियान और सुनील पंवार ने कहा कि बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इसके अलावा बिना अनुमति किसानों का बिजली लोड बढ़ाए जाने से बिलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। किसानों ने मांग की कि भविष्य में किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट में कराया जाए। उनका कहना था कि कृषि विज्ञान केंद्र में गर्मी के दौरान भी पंखे नहीं चलते, जिससे किसानों को परेशानी होती है।
किसान दिवस में पप्पू, शमसाद, धर्मेंद्र, मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन किसानों ने भी उठाईं समस्याएं
किसान दिवस में विवेकी सैनी ने गांव काला में सड़क पर जलभराव और चिकित्सालय में डॉक्टर की तैनाती की मांग रखी। आनंद पंवार ने शिवानी नाला से अवैध कटान और बिजली मोटरों पर अधिक लोड की समस्या उठाई। विनोद सैनी ने पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क बाधित होने की शिकायत की।
राजन ने गांव डांगरौल के 11 किसानों की भूमि की पैमाइश कराने, जयपाल पंवार ने गांव रांझना के तालाब की सफाई, कपिल चौहान ने पिलाना-थानाभवन मार्ग से अवैध कब्जे हटवाने, विमल सैनी ने सड़कों के आरसीसी निर्माण की जांच और करसौली में पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण की मांग की।
विज्ञापन

प्रशांत ने कृष्णा नदी के दूषित जल और जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में आयोजित किसान दिवस में बोलते किसान। सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें