फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्वचा की सुरक्षा के लिए फास्टफूड से करें परहेज

Sun, 05 Apr 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत लोगों को घर बैठे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर शनिवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि त्वचा की सुरक्षा के लिए फास्ट फूड का सेवन न करें और त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेने की बात कही।

सवाल : मेरी आठ साल की बेटी है, उसके शरीर में खुजली होती है। (अमित बंसल, शामली)

जवाब : फास्ट फूड देना बंद कर दे। खाना खाने के दो घंटे बाद पेट में कीड़े मारने की दवा चबाकर खिलाएं। अगर कोई समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में कक्ष नंबर 31 में आकर उन्हें दिखा दे।
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 62 साल है। मुझे गदूद की समस्या है। (अरविंद, शामली)

जवाब : इस समस्या के समाधान के लिए जिला अस्पताल में आकर सर्जन से कक्ष नंबर 29 में आकर मिले।

सवाल : मेरे शरीर पर जगह-जगह दाद हो रहे हैं। (अनिल शर्मा, शामली)

जवाब : यह फंगल इंफेक्शन है। इसमें तौलिया व कपड़े धूप में सुखाकर पहने। एंटी फंगल साबुन का प्रयोग करें। ताजा ठंडे पानी से नहाए। टैंक या गीजर के पानी का इस्तेमाल न करें। शरीर पर कोई भी तेल न लगाए।
विज्ञापन


सवाल : मुझे सोरायसिस की समस्या है। क्या करें (निर्दोष चौहान, शामली)

जवाब : इसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखे। लिवर को मजबूर रखे। इसके लिए खानपान सही रखें और तनाव न ले। एक बार जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखा दे।

सवाल : हाथ-पैर में लाल रंग के छोटे-छोटे दाने से बने हुए हैं। (सुशीला शामली, पंकज कुमार जलालाबाद)

जवाब : धूप से बचाव करें। धूप में निकले तो शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने। सूती कपड़ों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

सवाल : मेरे आठ व दस साल के बच्चे हैं। सुबह गर्म पानी में नहलाने पर त्वचा शुष्क व रूखी हो जाती है। (शिवम मित्तल, कैड़ी)

जवाब : बच्चों को ताजे ठंडे पानी में नहलाए। गर्म पानी में नहाने से बच्चों के बीमार होने की ज्यादा आशंका रहती है।

सवाल : मेरी उम्र 60 साल है। मेरे चेहरे व शरीर की त्वचा सिकुड़ गई है। (भगवती प्रसाद शर्मा, बुटराड़ा)

जवाब : यह त्वचा संबंधी समस्या नहीं है। इसके लिए जिला अस्पताल में आकर फिजिशियन को दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 35 वर्ष है। मेरे चेहरे पर झुर्री पड़ गई है, क्या करें। (मोहित, भंदौड़ा)

जवाब : चेहरे पर कोई भी क्रीम और तेल न लगाए। रात में मॉइस्चराइजर क्रीम लगाए और दिन में साबुन से दो-तीन बार मुंह धोएं।

सवाल : मेरी 14 साल की बेटी है, उसके चेहरे पर लाल रंग के दाने बने हैं। (सुनील जागलान, बंतीखेड़ा)

जवाब : यह मुहासे की शुरूआत है। तली हुई चीजें व फास्ट फूड का सेवन बंद कर दे। घर में बना खाना खाएं। एंटी एकने साबुन का इस्तेमाल करें।

सवाल : मुझे अंडा खाने या कोई भी गर्म चीज खाते ही खारिश की समस्या होती है। (समर रजा, बिडौली)

जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। जांच कराई जाएगी। इसके बाद दवा देकर उपचार शुरू किया जाएगा।

सवाल : मुझे गर्मी आते ही शरीर में खुजली होने लगती है। सर्दी के मौसम में ठीक रहता है। (दर्शनलाल, शामली)

जवाब : शरीर पर किसी तरह का तेल न लगाए। एक बार जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं। उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें