फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों के साथ किया जा रहा आतंकवादियों जैसा व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के बड़ीआल मोहल्ले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान कहा कि जायजा मांगों को लेकर जा रहे किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि देश के अधिकतर सरकारी संस्थानों को बीजेपी सरकार ने अपने परम मित्रों को कौड़ियों के दाम पर बेच दिया है। इसके कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और अमीर हो रहा है। बेरोजगारों का हाल तो यह है कि आजाद भारत के इतिहास में इतने बड़े स्तर पर बेरोजगारी दर कभी नहीं पहुंची। किसान अपनी जायज मांगों के लिए सड़क उतरा हुआ है, लेकिन उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही उनके ऊपर रबर बुलेट, ड्रोन से आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज कर धमकाने का काम किया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय है। योगेश भारद्वाज, अरविंद, रिजवान, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, राधेश्याम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें