फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 14 दिन में 18 लाख 67 हजार क्विंटल गन्ने की हुई पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों ने 14 दिन के नए पेराई सत्र में 18 लाख 67 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। किसानों को 14 दिन में नए गन्ना मूल्य का चीनी मिलों से इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले थानाभवन चीनी मिल दो नवंबर को पेराई पूजन के बाद तीन नवंबर को चालू हुई थी। ऊन चीनी मिल गत नौ नवंबर को पेराई पूजन और 10 नवंबर को चालू हुई थी। गन्ना विभाग के आंकड़े के मुताबिक जिले की तीनों चीनी मिलों ने 18 लाख 67 हजार क्विंटल ने गन्ने की पेराई की है। इसमें थानाभवन चीनी मिल 10 लाख 50 हजार क्विंटल और शामली व ऊन ने आठ लाख 17 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इस बार यूपी सरकार ने 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें