फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धान से लदे ट्रक हरियाणा बॉर्डर पर अटके, किसानों की मेहनत पर लगा पहरा

विज्ञापन
बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस धान से लदे वहनो को वापस भेजती पुलिस ।  संवाद
विज्ञापन
बिडौली। मेरठ–करनाल हाईवे पर बिडौली चेकपोस्ट के पास शनिवार को भी धान से भरे ट्रक हरियाणा में प्रवेश नहीं कर पाए। पिछले एक सप्ताह से हरियाणा–उत्तर प्रदेश सीमा पर खड़ी सैकड़ों गाड़ियों के कारण जाम लगा रहा। प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से किसानों और ट्रक चालकों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं और उसकी लागत अक्सर हरियाणा के आढ़तियों से एडवांस लेकर पूरी करते हैं लेकिन इस बार हरियाणा सरकार द्वारा धान की एंट्री पर रोक लगा देने से उनकी आर्थिक हालत डगमगा गई है। खेतों से निकली उपज अब मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है।
कांधला क्षेत्र के किसान अजय शर्मा ने कहा कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन धान मंडी तक नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने हरियाणा के आढ़तियों से एडवांस लेकर खेती की थी। अब अगर उनकी फसल दुकान तक नहीं गई तो वे कर्ज कैसे चुकाएंगे।
विज्ञापन

वहीं ट्रक चालक आमिर ने बताया कि दो दिन से ट्रक लेकर यहां खड़ा हूं। धान लदा हुआ है, लेकिन हरियाणा पुलिस बॉर्डर पार नहीं करने दे रही। पार्टी भी फोन उठाकर कुछ नहीं बोलती। यहां सड़क किनारे भूखे-प्यासे बैठे हैं, कोई पूछने वाला नहीं।
किसानों का कहना है कि जब उनकी सबसे बड़ी समस्या सामने है, तब किसान संगठनों के नेता चुप क्यों हैं। किसान पूछ रहे हैं। जब खेत की फसल मंडी तक नहीं पहुंच पा रही तो आखिर किसके लिए संघर्ष किया जा रहा है।
उधर, हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह सरकार के आदेशों का पालन कर रही है। मंगलौर चौकी इंचार्ज मनजीत कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश से किसी भी प्रकार का धान राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। जब तक ऊपर से आदेश नहीं मिलता, रोक जारी रहेगी।

इस रोक के कारण सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। ट्रक चालक खुले आसमान के नीचे धान की बोरियों के साथ दिन-रात गुजार रहे हैं। वहीं आसपास के ग्रामीणों को भी जाम से भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने दोनों राज्यों की सरकारों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए ताकि उनकी मेहनत बेकार न जाए और उनकी उपज बाजार तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें